खोज
हिन्दी
 

An Appetizing Vegan Snack Tip from Supreme Master Ching (vegan)

विवरण
और पढो
अब मैं आपके साथ हमारे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) से एक स्वादिष्ट वीगन स्नैक टिप साँझा करने के लिए उत्साहित हूं:

“नमस्कार, स्वर्ग के अद्भुत बच्चों। इश्वर आपको हमेशा प्यार करते हैं, अच्छे बच्चों! पढ़ाई और सक्रिय दैनिक जीवनशैली के लिए वास्तव में अच्छे वीगन भोजन की आवश्यकता होती है। यहाँ एक अच्छा और आसान तरीका है: एक पूरे छोटे कद्दू को लगभग 15 मिनट तक उबालें, जब तक कि यह आसानी से काटने के लिए नरम न हो जाए। सावधानी से इसे बर्तन से निकालकर आधा कर लें और बीज भी निकाल लें। फिर दोनों हिस्सों पर एक मुट्ठी वीगन कटा हुआ चीज़ फैलाएं, उन्हें एक ट्रे पर रखें, और 230 डिग्री सेल्सियस पर एक मिनी ओवन में 15-20 मिनट तक बेक करें - या जब तक चीज़ पिघल न जाए; वैकल्पिक रूप से थोड़ी इतालवी मिश्रित जड़ी-बूटियों के साथ। ये हो गया तैयार! इसे ऐसे ही या टोस्टेड ब्रेड के साथ आनंद लें।"

यह बहुत स्वादिष्ट लगता है! मैं इसे आज़माने के लिए बेताब हूं! आपको धन्यवाद, गुरुवर, इस प्यारे सुझाव के लिए और हमें और अधिक मज़ेदार वीगन व्यंजन खोजने में प्रेरित करने के लिए।

मुफ्त अंतरराष्ट्रीय वीगन पाक विधि? लॉग ऑन करें SupremeMasterTV.com/veganrecipes