खोज
हिन्दी
 

Almighty God Has Sent Hiers Worthy Son to This Planet to Rescue and Uplift the Fallen Souls

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक में हांग डायम से एक दिल की बात है:

मैं गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को सम्मानपूर्वक अभिवादन करती हूं, मैंने 28 अक्टूबर, 2023 को सुप्रीम मास्टर टेलीविजन में गुरुवर का संदेश देखा। गुरुवर ने खुलासा किया कि परम गुरुवर ही पमरेश्वर के एकमात्र पुत्र हैं और यीशु भी पमरेश्वर के एकमात्र पुत्र हैं।

मैं अक्टूबर 2023 के मेरे भी आंतरिक दृष्टिकोण साँझा करना चाहूंगी। दुनिया में इस वक्त कई संकटें हैं, खासकर मध्य पूर्व में इजराइल और हमास के बीच संघर्ष। जब मैंने ध्यान किया, तो मैंने बहुत सारे, अनगिनत लोगों को देखा जो उस युद्ध में मारे गए थे, और उनकी आत्माएं घबराई हुई थीं क्योंकि उन्होंने अचानक अपना शरीर छोड़ा था। यह दृष्य देखना बहुत दर्दनाक था। फिर, मैंने एक तरफ पंखों वाले बड़े स्वर्गदूतों को और दूसरी तरफ बुरी ताकतों को खड़े देखा। मैंने स्वर्गदूतों से पूछा, "क्या आप युद्ध रोक सकते हैं?" उन्होंने उत्तर दिया, "युद्ध समाप्त करने के लिए, लोगों को रुकना होगा और तुरंत बदलना होगा, प्यार करना होगा, माफ करना होगा, एक-दूसरे को नहीं मारना होगा और वीगन जीवन शैली चुननी होगी।"

और मनुष्य की (बुरे काम करने की) इच्छा के कारण ही बुरे कर्म का निर्माण हुआ है। पिछले जन्मों से संचित बुरे कर्मों के कारण और इस जीवन में बने नए कर्मों के कारण, हम जो बीज रोपेंगे, वही पाएंगे। यदि मानवता इस जीवनशैली (नैतिकता के बिना मनुष्यों और पशु-जन की हत्या करने) को जारी रखती है, तो युद्ध और प्राकृतिक आपदाएँ होती रहेंगी।

और गुरुवर ने कहा था, "[...] ये राक्षस, मूल रूप से, वास्तव में, लगभग पतली हवा के जैसे अस्तित्वहीन से बने हुए हैं, आप यह कह सकते हैं। क्योंकि वे मनुष्यों के बुरे कर्मों की ऊर्जा से निर्मित होते हैं, इसलिए जैसे ही वह ऊर्जा नष्ट हो जाएगी, वे बस वाष्पित हो जाएंगे, उनका अस्तित्व नहीं रहेगा। […]"

एक क्षण बाद, मैंने देखा कि प्रभु यीशु सफेद वस्त्र पहने हुए, उज्ज्वल प्रकाश बिखेरते हुए, उस युद्ध में आत्माओं को जागृत करते हुए प्रकट हुए। उन्होंने हाथ जोड़कर साष्टांग प्रणाम किया। प्रभु यीशु ने उन्हें प्रेम से भरी आँखों से देखा, और मैंने उन्हें बताया कि प्रभु यीशु परमेश्वर के पुत्र हैं, कि वह मनुष्यों को बचाने के लिए फिर से लौट आए हैं, और प्रभु यीशु गुरुवर ही हैं। उस समय, गुरुवर का प्रकाश शरीर प्रकट हुआ, और गुरुवर और प्रभु यीशु एक ही थे।

इसलिए, हम गुरुवर के शिष्य हो पाने में अत्यंत भाग्यशाली और अत्यंत प्रसन्न हैं। पृथ्वी पर जीवन परमेश्वर की कृपा के कारण और यहाँ गुरुवर की उपस्थिति के कारण विस्तारित हुआ है। मैं पृथ्वी और दुनिया भर के संवेदनशील प्राणियों को आशीर्वाद देने के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा के लिए आभारी हूं। मैं आदरपूर्वक कामना करती हूं गुरुवर को अच्छे स्वास्थ्य मिले और वह सदा शांति से रह पाएं। मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी। आपकी शिष्य, औलाक (वियतनाम) से हांग डायम

धन्य होंग डायम, हम आपकी अंतर्दृष्टिपूर्ण दिल की बात से प्रभावित हैं। इस स्वर्णिम युग में हमारी आत्माओं को सुरक्षित रूप से घर वापस लाने के लिए एक जीवित आत्मज्ञानी गुरुवर का साथ होना सच में एक उपहार है। आइए हम हमें दिए गए अथाह आशीर्वाद के लिए हर दिन सर्वशक्तिमान ईश्वर को प्रणाम करें। कामना है कि आप और शानदार औलाक (वियतनाम) को स्वर्ग की शानदार रोशनी द्वारा हमेशा सुरक्षित रखा जाए, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर अपने प्रेममय शब्द भेजते हैं: “सौम्य हांग डायम, सर्वशक्तिमान ईश्वर ने जन्म-जन्म में अपने योग्य पुत्र को इस ग्रह पर भेजा है, गिरी हुई आत्माओं को बचाने और उन्हें ऊपर लाने के लिए। दुर्भाग्य से, मनुष्य सांसारिक मामलों में अंधा हो गए हैं और वे अपने वास्तविक स्वरूप को भूल गए हैं। यह एक आत्मज्ञानी गुरुवर के लिए उनकी मदद करने में एक बड़ी बाधा पैदा करता है। भले ही वीगन जागरूकता आजकल फैल रही है और एक प्रवृत्ति बन रही है, खासकर युवा पीढ़ी के बीच, लेकिन सहस्राब्दियों से हमने जो भारी कर्म प्रतिफल पैदा किया है, उसकी तुलना में यह प्रगति बहुत धीमी है। मानव जाति को सभी संवेदनशील प्राणियों के प्रति करुणा विकसित करना सीखना होगा। कामना है कि आप और सदाचारी औलासी (वियतनामी) लोगों को बुद्ध की पवित्र शिक्षाओं में शांति मिले।"