खोज
हिन्दी
 

Sharing How Supreme Master TV Max Helped Spare San Francisco from Tornado

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका के क्रिसेंटो से एक दिल की बात है:

हमारे परम प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, कृपया सैन फ्रांसिस्को की पहली बवंडर चेतावनी के बारे में नीचे दिए गए लिंक से समाचार को देखें। सबसे पहले, हम इस बात के लिए बहुत आभारी हैं कि गुरुवर पृथ्वी पर हमारे साथ हैं। हम जानते हैं कि गुरुवर विश्व को वीगन बनाने और विश्व शांति प्राप्त करने में मदद करने हेतु बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स है। जब से गुरुवर ने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का उल्लेख किया है, तब से सैन फ्रांसिस्को के शिष्यों ने हमारे घरों में कई स्क्रीन लगाएं हैं। हमारे घर में नौ स्क्रीन हैं, और हम हमेशा सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स को लगाते हैं (तीन आईफ़ोन, एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप और चार फायर टैबलेट) में। अन्य शिष्यों के पास भी सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स की 10 या अधिक स्क्रीन हैं।

जैसे कि गुरुवर ने कहा है, इसके आशीर्वाद बहुत जबरदस्त है। इसका प्रमाण यह है कि सैन फ्रांसिस्को भाग्यशाली था जब हमें 17 दिसंबर, 2024 को सैन फ्रांसिस्को के इतिहास में पहली बार बवंडर की चेतावनी मिली। कृपया उपरोक्त लिंक से उद्धरण देखें: “यह बवंडर कभी सैन फ्रांसिस्को तक नहीं पहुँचा। लेकिन भे ऐरिया में राष्ट्रीय मौसम सेवा के चेतावनी समन्वय मौसम विज्ञानी ब्रायन गार्सिया ने कहा कि वायुमण्डल में हवा की गति और दिशा के साथ स्थितियां सही थीं। उन्होंने कहा, 'सैन फ्रांसिस्को भाग्यशाली था।'"

हम सभी जानते हैं कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के कारण सैन फ्रांसिस्को भाग्यशाली रहा है। जैसे कि गुरुवर ने कहा, सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का चालू होना देश, शहर और उन क्षेत्रों के लिए एक जबरदस्त आशीर्वाद है, जहां हम रहते हैं। सैन फ्रांसिस्को में पहली बार दी गई तूफान की चेतावनी जैसी आपदाएं कम हो जाएंगी। हम इस बात के लिए सदैव कृतज्ञ हैं कि इस धरती पर गुरुवर हैं जो हमारी रक्षा करते हैं और हमें वापस घर लाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं।

जब बवंडर आया, हम ध्यान में बैठे थे। हम चौंककर ध्यान से उठ गए। हमने अपने घर के चारों ओर एक बुरी ऊर्जा महसूस की, लेकिन सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के माध्यम से गुरुवर के आशीर्वाद के कारण यह अंदर नहीं आ सकी। मैंने महसूस किया कि बुरी ऊर्जा हमारी खिड़की के पास आगे-पीछे घूम रही थी, लेकिन यह 30 सेकंड के बाद चली गई, क्योंकि यह हमारे घर के चारों ओर के आशीर्वाद के छल्लों को भेद नहीं सकी। हम चाहते हैं कि अधिक लोग सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के बारे में जानें और इसे हमारे ग्रह के उत्थान और विश्व वीगन, विश्व शांति को गति देने हेतु एक उपकरण के रूप में अपनाएं। सादर प्रणाम, संयुक्त राज्य अमेरिका से आपका शिष्य क्रिसांटो

भाग्यशाली क्रिसेंटो, अपनी कहानी साँझा करने के लिए धन्यवाद कि कैसे सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स ने आपको और सैन फ्रांसिस्को को बवंडर से बचाने में मदद की। इस अद्भुत उपकरण द्वारा उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा का विशाल स्तर उल्लेखनीय है। उम्मीद है कि आपकी दिल की बात दूसरों को हमारे विश्व को बचाने में मदद करने हेतु प्रेरित करेगी। आप और आगे की सोच रखने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हमेशा ईश्वर की कृपा का आनंद लें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर आपके साथ यह संदेश साँझा करते हैं: "सक्रिय क्रिसेंटो, मेरे शब्दों पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद, जो हमेशा की तरह सत्यनिष्ठा से कहे गए हैं। अब आपने इसे सत्यापित किया है, जैसे कि कई अन्य परमेश्वर के शिष्यों ने इसकी गवाही दी है। क्वान यिन विधि यही करती है और इससे भी अधिक करती है! हम सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति सदैव कृतज्ञ हैं, भीतर और बाहर की उन सभी शक्तियों के लिए, जो सच्चे श्रद्धालुओं की रक्षा करती हैं। यह बहुत अच्छा है कि आप और आपके क्षेत्र के अन्य शिष्य सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का अच्छा उपयोग कर रहे हैं। यह हमारे विश्व को आशीर्वाद देने हेतु सभी के लिए एक उल्लेखनीय साधन है। सुनिश्चित करें कि आप उन लोगों को इसके बारे में बताएं जिन्हें आप जानते हैं, क्योंकि इस महत्वपूर्ण समय में ग्रह को वास्तव में उत्थान की आवश्यकता है। अब, कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स बजाकर दुनिया के लिए अपार आशीर्वाद का स्रोत बन सकता है। इस उपकरण के माध्यम से ग्रह की ऊर्जा को बदलने में मदद करना अब बहुत आसान है, लेकिन हमें इसका उपयोग करने के लिए और अधिक लोगों की आवश्यकता है! कामना है कि आप और महान संयुक्त राज्य अमेरिका को परमेश्वर में शाश्वत शांति का अनुभव हो, अभी और हमेशा। मैं आपको मेरे सारे प्यार के साथ गले लगाती हूँ!"