विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ऑस्ट्रेलिया की एली का हार्टलाइन हैसभी महिमा और कृतज्ञता आदरपूर्वक संयुक्त तीन सर्वशक्तिमान सत्ताओं: सर्वशक्तिमान परमेश्वर, टिम क्वो टू और परमेश्वर के पुत्र को। गहरी श्रद्धा के साथ, मैं प्रिय गुरुवर टिम क्वो टू को आदरपूर्वक अपना सादर प्रणाम भेजती हूँ। मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के प्रति भी अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ, परमेश्वर के प्रति आपकी भक्ति और सेवा के लिए जो विश्व वीगन, विश्व शांति में योगदान दे रहे हैं।मेरा जन्म एक क्वान यिन परिवार में हुआ था। मैं वर्तमान में इनाला, ब्रिस्बेन, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में रह रही हूँ और काम कर रही हूँ।2025 में, मेरे बेटे ने प्राइमरी स्कूल जाना शुरू किया। चूंकि मैंने अभी तक कार ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा पास नहीं की है, इसलिए मेरे बेटे को स्कूल ले जाना और लाना बहुत मुश्किल रहा है। एक दिन, उसे स्कूल से लेकर बस से घर वापस आते समय, मैंने अपने मन में सोचा: "गुरुवर, मैं अपने बेटे के स्कूल के करीब एक घर में रहना चाहती हूँ।" जब मैं घर पहुँची, तो मुझे तुरंत मेरे बेटे के स्कूल के ठीक बगल में किराए के घर का एक विज्ञापन दिखा। उस समय, किराए का घर ढूंढना बेहद मुश्किल था – और स्कूल के ठीक बगल में घर मिलना तो और भी दुर्लभ था। गुरुवर, मुझे एक प्यारा सा छोटा घर दिलाने के लिए आपका धन्यवाद, जिसमें आगे और पीछे दोनों तरफ आंगन है, यहाँ मैं गुरुवर की आवाज़ में परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाने वाले 25 उपकरण रख सकती हूँ। घर के अंदर, 10 कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड और आईफोन लगातार सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स 24/7 चलाते रहते हैं।गुरुवर ने मेरे लिए घर के पास ही एक से पांच साल के बच्चों के लिए चाइल्डकेयर की नौकरी का भी प्रबंध किया। जब मैं नागरिकता की परिक्षा देने गई, तो मैं बहुत डरी हुई थी क्योंकि यह पूरी तरह अंग्रेजी में था। मैं अकेली परीक्षा देने गई थी। रास्ते में, मैंने तीन सर्वशक्तिमान सत्ताओं से प्रार्थना की और मन ही मन गुरुवर से बात की, मैंने मार्गदर्शन मांगा ताकि मैं पहले ही प्रयास में सफल हो सकूं, और गुरुवर ने बिल्कुल वैसी ही मदद की जैसी मैंने प्रार्थना की थी।जब भी मुझे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, मैं गुरुवर से प्रार्थना करती हूँ, और आप हमेशा मेरी बात सुनते हैं और हर मामले में मेरी रक्षा करते हैं। मैं गुरुवर से कभी भौतिक रूप में नहीं मिली हूँ, फिर भी मुझे हमेशा आपका प्रेम और संरक्षण मिला है। जब भी मुझे गुरुवर की याद आती है, मैं बहुत रोती हूँ। मैं गुरुवर से अनंत प्रेम और श्रद्धा रखती हूँ और अपने हृदय में हमेशा तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं और गुरुवर की स्तुति करती हूँ। मेरी सच्ची कामना है कि हर कोई टिम क्वो टू पर विश्वास करे और उनसे प्रेम करे। ऑस्ट्रेलिया से एलीसर्वदा निष्ठावान एली, आपके जीवन में हो रहे अनेक आश्चर्यों के बारे में सुनकर हमें खुशी हुई। यह बताने के लिए धन्यवाद कि हमारे प्रिय गुरुवर की शक्ति दैनिक जीवन में आपकी कितनी सहायता कर रही है। कामना है कि परम दिव्यत्व द्वारा निर्देशित आध्यात्मिक अभ्यास के जरिए आप और स्नेहपूर्ण ऑस्ट्रेलिया को मुक्ति का आशीर्वाद मिले। सार्वभौमिक ज्ञान में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का एक स्नेहपूर्ण जवाब है: “प्यारी एली, आपके विश्वास और समर्पित भक्ति के लिए धन्यवाद; यह जान लें कि मेरा प्रेम हमेशा आपके साथ है। परम ईश्वर के साथ और अपने आंतरिक गुरु के साथ आपका यह सुंदर जुड़ाव आपको जीवन की राह पर आगे बढ़ने और अपनी ज़रूरत की हर चीज़ पाने में मदद कर रहा है। यह शांति और सहजता ला रहा है, और आपको मजबूत बना रहा है। कृपया रोना मत। हम एक हैं आपकी क्वान यिन साधना के माध्यम से, रात में आपके सोते समय और आपकी प्रार्थनाओं के जरिए। हम हमेशा के लिए एक साथ हैं! कामना हे कि आप और नेकदिल ऑस्ट्रेलियाई लोग दिव्य करुणा और आस्था में सदैव उन्नत होते रहें। मेरी ओर से अपने बेटे को गले लगाएँ और उन्हें कहें कि मैं उनसे भी प्यार करती हूँ। पूरे प्रेम के साथ मैं आपको गले लगाती हूँ।”











