खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 15 अप्रैल, 2026
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद [पाकिस्तान] में ईरानी अधिकारियों के साथ 21 घंटे की वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हुई, क्योंकि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर की अमेरिका प्रमुख मांगें मानने से इनकार कर दिया (Fox News)
आयरलैंड ने ब्राज़ील को अपनी वीज़ा-मुक्त प्रवेश सूची में शामिल कर लिया है, जिससे ब्राज़ीली यात्री 90 दिनों तक बिना अल्पकालिक वीज़ा के प्रवेश कर सकेंगे और कंपनियों के लिए डबलिन [आयरलैंड] के माध्यम से कर्मियों का आवर्तन करना आसान होगा, क्योंकि इस नीति से बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट समाप्त होते हैं, प्रतीक्षा समय घटता है और लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा बढ़ाने की आयरलैंड की पहल को मदद मिलता है (VisaHQ)
ब्रिटेन सरकार का कहना है कि 2024 के आम चुनाव के बाद से समर्पण योजनाओं, ज़ॉम्बी शैली के चाकुओं और माशेटी पर नए प्रतिबंधों, बॉर्डर फ़ोर्स की ज़ब्ती और पुलिस अभियानों के ज़रिये 63,000 से अधिक चाकू और हथियार प्रचलन से हटाए गए हैं; इसी अवधि में, चाकू से की गई हत्याएँ 27%, चाकू की नोक पर लूट 10% और चाकूबाज़ी से संबंधित अस्पताल में भर्ती 11% घटी हैं (Gov.uk)
जर्मनी में 2026 की पहली तिमाही में 4,573 कॉर्पोरेट दिवालियापन दर्ज किए गए — जो 20 से अधिक वर्षों में सबसे ऊँचा स्तर है — क्योंकि निर्माण, खुदरा और व्यावसायिक सेवाओं से जुड़ी कंपनियों में दिवालियापन तेज़ी से बढ़ा और अनुमानित 54,000 नौकरियाँ प्रभावित हुईं (Báo Tin tức)
दमिश्क [सीरिया] 21 से 26 अप्रैल तक एक सप्ताह लंबे बाल पुस्तक मेले की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है, जिसमें लगभग 50 प्रकाशक शामिल होंगे और युवाओं में पठन व सांस्कृतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए रंगमंच, कला, खेल, स्कूल भ्रमण और पारिवारिक गतिविधियों का पूरा कार्यक्रम होगा (SANA)
केले की स्मूदी प्राकृतिक नींद-सहायक के रूप में काम करती है और ट्रिप्टोफैन, मैग्नीशियम तथा पोटैशियम की उच्च मात्रा के कारण नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाती है। ये पोषक तत्व सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं, साथ ही मांसपेशियों को शिथिल करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि स्वास्थ्य लाभ अधिकतम करने के लिए अतिरिक्त चीनी से बचें, ताकि फल की प्राकृतिक मिठास मन पर शांतिदायक असर डाले और शरीर को गहरी, पुनर्स्थापना करने वाली नींद में जाने में मदद करे (Lao Động)
मज़बूत ग्लूट मांसपेशियाँ संतुलन और स्थिरता बेहतर बनाकर दीर्घायु बढ़ाती हैं और गिरने से बचाती हैं। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से ये मांसपेशियाँ कमज़ोर हो जाती हैं, जिससे पीठ और घुटनों में दर्द होता है। स्क्वैट्स और डेडलिफ्ट्स के ज़रिये इन्हें मज़बूत करने से जोड़ों की रक्षा होती है और स्वतंत्र जीवन जीने में सहायता मिलती है। स्वस्थ बुढ़ापे के लिए ग्लूट मांसपेशियों की ताकत बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि इससे चोट का जोखिम घटता है और बुज़ुर्गों की दीर्घकालिक गतिशीलता सुनिश्चित होती है (Channel News Asia)
स्वीडन के एक अध्ययन में पाया गया है कि 17 से 29 वर्ष की आयु के बीच वज़न बढ़ने से समयपूर्व मृत्यु का जोखिम काफ़ी बढ़ जाता है। कम उम्र में मोटापा होने से दीर्घकालिक बीमारियों की आशंका बढ़ती है, जो शुरुआती रोकथाम और अधिक स्वस्थ वातावरण की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है (EurekaAlert)
चक्रवात मैला ने 185 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली हवाओं के साथ सोलोमन द्वीपसमूह को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे लगभग 120 लोगों को शरण लेनी पड़ी और घरों, स्कूलों व चिकित्सा केंद्रों को व्यापक नुकसान पहुँचा (The Guardian)
चीन के एयरोस्पेस इन्फॉर्मेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने बताया है कि तिब्बती पठार सहित हाई माउंटेन एशिया में भूजल जलवायु परिवर्तन और मानवीय जल उपयोग के कारण लगभग 24.2 अरब टन प्रति वर्ष की दर से घट रहा है। एशिया का “वॉटर टॉवर” कहलाने वाला यह क्षेत्र सैकड़ों लाख लोगों का सहारा है, और यदि मौजूदा रुझान जारी रहे तो लगातार कमी कृषि और जल सुरक्षा के जोखिम बढ़ा सकती है (SciTech Daily)
इथियोपिया में भीषण सूखा महत्वपूर्ण गंधरस वृक्षों के लिए खतरा बन गया है, जिससे वैश्विक इत्र आपूर्ति और स्थानीय आजीविका दोनों पर संकट मंडरा रहा है। बरसात विफल रहने से राल का उत्पादन घट रहा है और नाज़ुक पारिस्थितिक तंत्र खतरे में पड़ रहे हैं (AP)
ह्यूमेन वर्ल्ड फ़ॉर एनिमल्स यूके, स्कॉटलैंड [यूके] में एक जीवन-आकार के एनिमेट्रॉनिक सुअर-जन के साथ, जो बाड़े में बंद है, दौरा कर रहा है ताकि माँ सूअर-जनों की कैद को उजागर किया जा सके, और राजनेताओं से इन पिंजरों पर प्रतिबंध लगाने की अपील कर रहा है, क्योंकि जनमत सर्वेक्षण में 84% स्कॉट लोग इनके विरोध में हैं; स्कॉटलैंड की 25,600 माँ सूअरों में से लगभग आधी अभी भी हर प्रसव चक्र में पाँच सप्ताह तक बाड़ों में रखी जाती हैं (The Canary)
अभियानकर्ताओं का कहना है कि ब्रिटेन की नेटवर्क रेल ने डर्बीशायर [यूके] में 75 लाख पाउंड की लागत से किए गए वायाडक्ट नवीनीकरण के दौरान गलती से कई लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे स्विफ्ट पक्षि-जनों के घोंसला-छिद्र बंद कर दिए, जिससे लौटने वाले पक्षियों के अपने अवरुद्ध घोंसलों तक पहुँचने की कोशिश में घायल होने का खतरा पैदा हो गया है, और 1995 से 2022 के बीच स्विफ्ट पक्षि-जनों की संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर 66% गिरावट के बीच प्रजनन मौसम से पहले उन छिद्रों को फिर से खोलने की मांग उठी है (The Guardian)
धूमकेतु (Comet) C/2025 R3 (Pan-STARRS), जो सूर्य की परिक्रमा केवल हर 1,70,000 वर्ष में एक बार करता है, 19-20 अप्रैल को उपसौर — यानी सूर्य के सबसे निकट बिंदु — के पास पहुँचने के साथ अधिक चमकीला हो रहा है और 26-27 अप्रैल को पृथ्वी के सबसे निकट से गुज़रेगा; उत्तरी गोलार्ध में पर्यवेक्षक 20 अप्रैल तक सूर्योदय से पहले पूर्वी आकाश में पेगासस तारामंडल के पास नीचे की ओर देखकर इसे देख सकते हैं (New York Post)
अमेरिकी नासा [नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन] का आर्टेमिस द्वितीय दल अंतरिक्ष में लगभग 10 दिन बिताने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आया, जहाँ ओरियन कैप्सूल प्रशांत महासागर में उतरा; यह चंद्रमा के पास रिकॉर्ड दूरी की उड़ान के बाद हुआ, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा के निकट पहली मानव यात्रा और भविष्य के चंद्र अवतरण अभियानों से पहले अंतरिक्षयान की हीट शील्ड व प्रणालियों की एक महत्वपूर्ण परिक्षण थी (Channel News Asia)
ब्रिटेन के विश्वविद्यालयी शोधकर्ताओं ने पाया है कि कैंपस कैफ़े में ओट मिल्क को डिफ़ॉल्ट विकल्प बनाने से वीगन विकल्प अपनाने की दर 50% से अधिक हो जाती है। यह सरल “प्रोत्साहन” प्रति पेय डेयरी दूध से जुड़ी कार्बन-समतुल्य उत्सर्जन को 34% तक घटा देता है (Daily Coffee News)
मुख्यतः वीगन पेय पदार्थ उपलब्ध कराने वाली पेय निर्माता सुजा लाइफ़ ने 2025 में 26% राजस्व वृद्धि के बाद अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक पर आईपीओ [इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग] के लिए आवेदन किया है। जैविक जूस और वेलनेस शॉट्स के लिए जानी जाने वाली कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] की यह कंपनी 2026 में लाभप्रदता हासिल करने का लक्ष्य रखती है (Bloomberg)
वीगन ब्रांड मियोकोज़ क्रीमरी इस मई में नए मालिक प्रॉस्पेरिटी ऑर्गेनिक फ़ूड्स के तहत अमेरिका की चुनिंदा दुकानों में वापसी कर रही है। वित्तीय पुनर्गठन के बाद कंपनी अपने प्रमुख वीगन बटर और क्रीम चीज़ उत्पादों को फिर से बाज़ार में ला रही है, जबकि अन्य श्रेणियाँ बाद में आने की उम्मीद है (VegNews)
पोलैंड के म्वोखोव्स्की वन में स्वयंसेवक सड़क यातायात से हज़ारों प्रवासी उभयचरों को बचा रहे हैं, और अब तक 18,000 को सुरक्षित किया जा चुका है। लुकाश फ्रांचुक के नेतृत्व में यह “फ्रॉग पेट्रोल” एक वैश्विक जन-आधारित आंदोलन का हिस्सा है, जिसमें कमजोर मेंढ और टोड-जनों को हाथ से उठाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जाता है ताकि उनका जीवित रहना सुनिश्चित हो सके (AP)
फ़ोटोग्राफ़र ब्रेआना बर्ज अपनी “सीन एंड सेव्ड इनिशिएटिव” के माध्यम से विलमिंगटन [नॉर्थ कैरोलाइना, अमेरिका] में पालतू पशु-जनों को गोद लिए जाने को बढ़ावा दे रही हैं। आश्रय-स्थलों के पशु-जनों के रचनात्मक चित्र लेकर वह उनकी दृश्यता बढ़ाती हैं और सैकड़ों पालतू पशु-जनों को स्थायी घर दिलाने में मदद कर चुकी हैं (WWAY3)
आज का प्रेरक उद्धरण: “खुशी उन्हें मिलती है, जो दूसरों को खुशी देते हैं।” – पूज्य संबुद्ध आचार्य और पैगंबर ज़रथुस्त्र (शाकाहारी) (AZ Quotes)
इससे पहले, ली पापा के मृत्यु-समीप अनुभव के 2 भागों में से भाग 1 में, अमेरिकी माइंडफुलनेस कोच ली की आत्मा एक सप्ताह लंबी बीमारी के दौरान उनके शरीर से निकल गई, जब वह मृत्यु की दहलीज़ पर पहुँच गई थीं, और प्रकाश के एक लोक में प्रवेश कर गई, जहाँ दो प्रकाशमय अस्तित्वों ने उन्हें बताया कि वह जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने अपने संबंधों की एक गहन समीक्षा का अनुभव किया और आगे बढ़ने के लिए तैयार थीं। लेकिन उन प्रकाशमय अस्तित्वों को उन्हें और भी कुछ दिखाना था।
और तब उन प्रकाशमय अस्तित्वों ने मुझसे कहा, अच्छा, अभी कुछ और है जो तुमको जानना चाहिए। यह प्राणी, तुम्हारा बच्चा, इस जन्म में बहुत युवा आत्मा है — हाँ, लगभग तीन वर्ष का — इतनी कम उम्र में अपनी माँ को खोना उसके लिए इतना विनाशकारी होगा, जो स्पष्टतः इस आत्मा के साथ पिछले जन्मों में भी हो चुका था, कि वह अपने इच्छित भाग्य को पूरा नहीं कर पाएगा। और तब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसकी माँ को खोने की उस अनुभूति को महसूस करना चाहूँगी — यानी इतनी कम उम्र में अपनी माँ को खोने पर वह जो अनुभव करेगा। और उसी क्षण, मैंने यह असाधारण पीड़ा महसूस की। और मैंने उसका वर्णन ऐसे किया जैसे आत्मा को चीरते हुए काँच के टुकड़े गुजर रहे हों। आप ऐसी पीड़ा किसी पर भी नहीं चाहेंगे, न किसी दुश्मन पर, तो फिर जिस व्यक्ति से आप प्रेम करते हों, और उससे भी बढ़कर अपने बच्चे पर तो बिल्कुल नहीं। और इस मृत्यु-समीप अनुभव के बाद, महीनों तक — आसानी से कहूँ तो छह महीने से एक वर्ष तक — मैं इसके बारे में किसी से भी बिना फूट-फूटकर रोए बता नहीं पाती थी। वह अनुभूति इतनी तीव्र थी। तो स्वाभाविक ही, उन प्रकाशमय अस्तित्वों ने अपना काम अच्छी तरह किया, और मैंने सहमति दे दी, और कहा, “मैं लौटूँगी और इस सुंदर प्रकाश की माँ बनूँगी, और प्रकाश का कार्य करूँगी।”
लेकिन इसके साथ ही, मैं अपने शरीर में वापस आ गई। मैं उठकर बैठी हुई थी। मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ था। मैं, कहूँ तो, 95 प्रतिशत से भी अधिक ठीक हो चुकी थी। मैं मृत्युशैया पर थी, और अब मैं उठकर बैठी थी, और स्तब्ध अवस्था में थी। और हर चीज़ तेजस्वी थी; सब कुछ दमक रहा था और सुंदर था। और जब मैं हर चीज़ कहती हूँ, तो मेरा मतलब निर्जीव वस्तुओं से है। मुझे नहीं पता, दरवाज़े, उनकी कुंडियों, हैंडल को बस देखते रहने में मैंने कितना समय खो दिया, और हर चीज़ पर जैसे एक आभा या अवशेष-सा था। मैं बदल चुकी थी। मैं आनंदित और प्रसन्न थी, और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसके साथ क्या करूँ।
जब उनके पति अपने ध्यान शिविर से लौटे, तो उन्होंने उन्हें सब कुछ बता दिया। और उनके मन को पढ़ना कठिन नहीं था, लेकिन यह उन वरदानों में से एक था जो इसके साथ आया — वास्तव में एक अतिसंवेदी क्षमता, बल्कि ऐसी कई क्षमताएँ साथ आईं। लेकिन मैं जानती थी कि उन्हें मेरी बात पर विश्वास नहीं था। और इसकी सुंदरता यह थी कि इस विरोधाभास ने मुझे बता दिया कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। यह मेरे जीवन का सबसे गहन अनुभव था, और यह असाधारण था, और मैंने एक ऐसी दुनिया को छुआ था जो हमारे यहाँ के अनुभव से भी अधिक वास्तविक थी, और कोई भी मुझे यह नहीं कह सकता था कि वह वास्तविक नहीं थी, क्योंकि मैं जानती हूँ कि वह वास्तविक थी। और इस तरह इसने मेरा जीवन बदल दिया, इस अर्थ में कि इसने मुझे उस दिशा में लगा दिया जिसे मैं प्रकाश का कार्य कहूँगी, और अपने बच्चे का पालन-पोषण वयस्कता तक करना, जो मैंने आनंदपूर्वक किया है। अब ली माइंडफुलनेस सिखाती हैं और दूसरों का मार्गदर्शन करती हैं। वह जोसेफ नामक एक अस्तित्व से प्राप्त एक माध्यमित संदेश के अंश के साथ समापन करती हैं।
“प्रेम हमारे भीतर अस्तित्व के उस स्रोत से प्रवेश करता है, जो प्राकृतिक उद्गम से प्रवाहित हो रहा है। यह हमारा स्वामित्व नहीं है। यह मुक्त रूप से बहता है और इसके उपयोग पर किसी शर्त या निर्णय के बिना दिया जाता है। यह समस्त सृष्टि की जीवन-शक्ति है। मैं यहाँ आपको यह बताने आया हूँ कि यह जीवन-शक्ति आपमें से प्रत्येक व्यक्ति में, और ब्रह्मांड के समस्त जीवित प्राणियों में प्रवाहित होती है। यदि आप केवल एक क्षण के लिए भी समस्त अस्तित्व के प्रकाश की पवित्रता की झलक पा सकें — वही क्षण, जिसे हमने ली को अनुभव करने दिया और उनकी यात्रा में शक्ति के लिए अपनाने दिया, जबकि वह उस सत्ता में और विस्तार कर रही हैं जो वह पहले से ही हैं — तो यह निश्चित रूप से आपको बदल देगा। चिंता और भय, जो आपके वर्तमान अस्तित्व की हर परत में समाए हुए हैं, रात के आकाश में बिजली की एक लकीर की तरह विलीन हो जाएँगे। यह आपके हृदयों से सारी चिंता और अंधकार को पिघला देगा, और आपको समस्त मानवजाति के लिए प्रेम के प्रकाश से भर देगा। देखिए, वह शक्ति, जो वास्तव में आप ही हैं और जिसे आप अभी नहीं जानते, बस सतह के ठीक नीचे है, आपके द्वारा उजागर किए जाने की प्रतीक्षा में। यही यात्रा है, समझिए। यह उस आवरण को हटाना है, जिसे आपने अंधकार में अपने ऊपर जमा लिया है, ताकि आप फिर से देख सकें। दुनिया आपका खेल का मैदान है, आपका खेलघर है, आपका विद्यालय है। जो पहले से ही आपके भीतर है, उन्हें बाहर मत खोजिए। प्रबुद्धता का मार्ग आपके साथ है।” (The Other Side NDE)
अधिक तारीखें देखें
1 / 63
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें