विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के चेन-शिन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल्स हैं:मैं पूरी ईमानदारी से, पुनः एकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली और सर्वोच्च, सबसे महान और परम महानतम जीवित गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी को गहरी कृतज्ञता में नमन करती हूँ!1 नवंबर, 2025 को सुप्रीम मास्टर टीवी पर डेली समाचार स्ट्रीम में बताया गया था कि पाकिस्तान के ऊपर एक दुर्लभ लेंस के आकार का बादल दिखाई दिया है, और गुरुवर ने कहा कि यह "भविष्य में कुछ अच्छी खबर" का संकेत है।5 नवंबर, 2025 की सुबह, अपनी क्वान यिन ध्यान साधना के दौरान, मुझे एक आंतरिक दर्शन मिला: मैं नीले आकाश, सफेद बादलों और आसपास के पहाड़ों से घिरे एक उज्ज्वल और शांत स्थान पर चली गई। मैंने कई साथी दीक्षितों को वीगन आर हीरोज की टोपी पहने हुए देखा, जो व्यवस्थित तरीके से व्यस्तता से काम कर रहे थे और एक बहुत लंबी टेबल पर ढेर सारे ताजे फूल और फलों की भेंट रख रहे थे। मैंने पूछा कि यह किसलिए है, तो किसी ने जवाब दिया, "यह जीत का जश्न है!" दान-पुण्य की टेबल के सामने खड़े होकर, मैंने अचानक अपना सिर ऊपर उठाया और सीधे सामने ऊंचे पहाड़ों की एक लंबी श्रृंखला देखी। पहाड़ की तलहटी से लेकर आकाश के किनारे तक पहुँचने वाली चोटी तक, एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर तीन रास्ते थे, जो समानांतर चलते हुए ऊपर की ओर बढ़ते थे। तीनों रास्ते सीधे, चौड़े और प्राकृतिक रूप से बने हुए थे। वे बेहद भव्य थे और सीधे आकाश की ओर जा रहे थे। मेरे सामने के दृश्य को देखकर मैं स्तब्ध रह गई।फिर मैं एक प्रदर्शनी हॉल में चली गई, जिसके अंदर मिट्टी के बर्तनों और चित्रों जैसी कई उत्कृष्ट कलाकृतियाँ थीं। मैंने एक मोटी फोटो एल्बम खोली; अंदर दीक्षित-जनों के रोजमर्रा के काम, जीवन और आध्यात्मिक अभ्यास की तस्वीरें थीं। किसी ने मुझे बताया कि सभी प्रदर्शनियाँ आध्यात्मिक अभ्यास में विजय के आनंद को साँझा करने के लिए वहाँ रखी गई थीं। इसके बाद मैंने दूधिया सफेद रंग का एक हस्तशिल्प का कपड़ा पाउच खोला। मुझे आश्चर्य हुआ कि इसके अंदर चमकदार एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी भरी हुई थी। मैं बेहद खुश थी और मैंने अपने बगल में बैठे गैर-दीक्षित लोगों को भी अपने साथ उन्हें देखने के लिए बुलाया। पूरा प्रदर्शनी हॉल प्रेमपूर्ण ऊर्जा से भरा हुआ था और शांत एवं सामंजस्यपूर्ण वातावरण छाया हुआ था। मैं यह सोचने से खुद को रोक नहीं पाई कि जिस जीत का वे जश्न मना रहे थे, क्या वह वही खुशखबरी थी जिसका जिक्र गुरुवर ने किया था।अगले दिन, एक हार्टलाइन में, गुरुवर ने एक औलासी (वियतनामी) दीक्षित व्यक्ति को जवाब दिया था, "दिव्य शक्ति हमेशा विजयी होती है।" मैंने गुरुवर की अपार करुणामयी प्रेममयी शक्ति को तुरंत महसूस किया, और यह अहसास किया कि आंतरिक दृष्टि में प्रकट हुई हर चीज पुनःएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली की आशीष-युक्त कृपा से प्रकट हुई थी, और अंततः विश्व वीगन और विश्व शांति की साकार होगी। गुरुवर ने योग्य सत्वों के लिए परम-घर जाने के दिव्य मार्ग को पहले ही प्रशस्त किया है। सम्मानपूर्वक, चीन से चेन-शिनधर्मनिष्ठ चेन-शिन, अपनी उत्साहवर्धक आंतरिक दृष्टि साँझा करने के लिए धन्यवाद। गुरु के पास आपके लिए एक जवाब है:"चेन-शिन, मेरी प्रिय, आप कितनी समझदार हो। एक अच्छी क्वान यिन साधिका होने और लगन से अभ्यास करने के लिए धन्यवाद। इस दुनिया की तकदीर यह है कि परमेश्वर का परम विजय साकार होगा। सवाल सिर्फ यह है कि कब और कैसे। यदि मनुष्य स्वेच्छा से सभी परमेश्वर की कृपा का उपयोग करें और परमेश्वर के समक्ष स्वयं को विनम्र करें तो चीजें सुचारू रूप से चल सकती हैं, अन्यथा चीजें बहुत अराजक और कठिन हो सकती हैं। उम्मीद करते हैं कि लोग सुगम मार्ग को चुनेंगे। केवल मनुष्य का अहंकार ही इसमें बाधा उत्पन्न करता है। अब सभी के लिए वह सारी जानकारी, आशीर्वाद और ज्ञान उपलब्ध हैं ताकि वे सही मार्ग को चुन सकें, जिसे आपने अपने अंतर्दृष्टी में देखा था। अब बस इस रास्ते पर चलने की इच्छाशक्ति की जरूरत है। कृपया अपने समुदाय के लोगों के साथ वीगन का संदेश साँझा करने का भरसक प्रयास करें ताकि हम एक सभी के लिए प्रबुद्ध दुनिया की ओर सही मार्ग खोजने में अधिक से अधिक व्यक्तियों की मदद कर सकें। कामना है कि आप और चीन के सभी समझदार लोग पृथ्वी पर रहते हुए स्वर्ग के अनेक चमत्कारों का अनुभव करें। मैं आपको एक प्यारा सा आलिंगन भेजती हूँ। मेरा प्रेम हमेशा आपके साथ है।"











