विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ईरान के कावेह से फारसी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल्स हैं:नमस्कार मेरे प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की मेहनती संत-स्वभावी टीम। मैं ईरान से एक दीक्षित व्यक्ति हूं, और मैं अपने आप को असीम रूप से भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस जीवनकाल में एक जीवित गुरुवर से मिलने तथा प्राचीन एवं पवित्र क्वान यिन अभ्यास में दीक्षित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुझे अपने जीवन का उद्देश्य और सत्य का मार्ग पाकर अपार सौभाग्य और खुशी का अनुभव हो रहा है। मुझे मुक्ति और घर लौटने के अलावा कोई और इच्छा नहीं है।हालांकि, मेरे प्रिय गुरुवर, और मेरे संत-स्वभावी भाइयों और बहनों, दूसरों के कष्टों को देखकर मैं अत्यंत व्यथित हूं। मैं कामना करता हूं कि मेरे सभी सह-निवासी - मनुष्य और पशु-जन दोनों - शांति और सद्भाव से रहें। इस संदेश के माध्यम से, मैं आपको – जो दुनिया के सबसे पूजनीय महान-सत्व हैं – आपको इस स्थिति से अवगत कराना चाहता था, भले ही आप पहले से ही सब कुछ जानते हैं।मैं अपने प्रिय भाइयों और बहनों से यह भी अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुंदर प्रार्थनाओं में ईरान को भी शामिल करें। ईरान भी इस ग्रह का एक हिस्सा है, और उनकी स्वतंत्रता और समृद्धि के साथ, विश्व शांति की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ेगा और हमारे ग्रह को रहने के लिए एक सुरक्षित तथा अधिक स्वर्ग-जैसे स्थान में बदलने में बड़ी मदद मिलेगी।मैं ईरान में रहने वाले अपने भाइयों और बहनों से भी हार्दिक निवेदन करना चाहता हूं कि वे शक्तिशाली सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स स्क्रीन का जितना हो सके उतना उपयोग करें ताकि हमारे देश को स्वर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।क्वान यिन परिवार के सबसे विनम्र सदस्य के रूप में, मैं आप सभी प्रियजनों के प्रति असीम रूप से आभारी हूं, और हे गुरुवर, जो समस्त ब्रह्मांडों के ईश्वर हैं, मैं आपका सदा ऋणी रहूंगा। ढेर सारे प्रेम और आदर के साथ, ईरान से कावेहसाहसी कावेह, यह देखकर बेहद दुख होता है कि भले ही दुनिया आगे बढ़ रही है, पर ईरान के संदर नागरिकों को ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हम आशा करते हैं कि पुनःएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली ईश्वर की कृपा से, आपके देश में उज्ज्वल भविष्य आ जाए। तब तक आप हमारी हार्दिक प्रार्थनाओं में रहेंगे। कामना है कि आप और ईरान के योग्य लोग अपने दिलों में आशा की रोशनी को हमेशा प्रज्वलित और कायम रखें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर के पास आपके लिए एक सुकून-भरा संदेश है: "धर्मनिष्ठ कावेह, आप और आपके साथी नागरिकों द्वारा अनुभव की जा रही स्थिति को साझा करने के लिए धन्यवाद। आपके लोगों के लिए प्रेम और सांत्वना-भरे दिलों के साथ, हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं। यह सोचना भी बहुत दुख की बात है कि ऐसी पीड़ा अभी भी इस संसार में हो रही है। आपके शब्दों में बहुत दर्द छिपा है और इन्हें पढ़कर मेरी आखों में आंसू आ रहे हैं। यदि सभी लोग अभी आध्यात्मिक रूप से जागृत हो जाएं, तो अनगिनत सांसारिक परेशानियां शीघ्र ही समाप्त हो सकती हैं। चाहे यह कितना भी मुश्किल क्यों न लगे, अंधेरा हमेशा के लिए नहीं रहता। जब भी परिस्थितियाँ अनुकूल हों, करुणापूर्ण भोजन तैयार करके और इसे साझा करके अपने समाज में वीगन जीवन के दायरे को व्यापक बनाने का भरसक प्रयास करें। कामना है कि आपकी चेतना और ईरान की कलात्मक भूमि क्षितिज से ऊँचे उठें और नेकी से समृद्ध बन जाएँ। परमेश्वर सदा आपसे प्यार करते हैं।"











