विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास सीरिया के आबिनस से अरबी में एक दिल की बात है:हमारे परम प्रिय गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, मेरे हृदय से आपकी आत्मा को, मैं ये शब्द भेजता हूँ... आभार, प्रेम और शब्दों से परे कृतज्ञता के साथ।हमारी आत्माओं को खुली बाहों के साथ अपनाने में आपकी करुणा, आपके निःशर्त प्रेम और आपके शुद्ध, सच्चे एवं बिना किसी अपेक्षा के दिए गए सभी चीजों के लिए धन्यवाद। आप सिर्फ एक रोशनी ही नहीं... बल्कि आप मार्ग में हमारे सहयात्री भी हैं, आप प्रज्ञा की वाणी हैं और शांति के कोमल स्पर्श भी हैं।चाहे दूरी हमें अलग करे, लेकिन आपकी उपस्थिति कभी दूर नहीं होती... आप हमारे साथ ही रहते हैं, आप आत्मा में हमारे साथ चलते हैं, और अपने प्रकाश से हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।आपने हमारे भीतर जो भी अच्छाई बोई है, वह बढ़ रही है, और हम इन्हें अपने साथ हर जगह ले जाएंगे। “दिल और आत्मा की गहराई से… हमें यह अहसास है कि आप हमें कभी नहीं छोड़ेंगे।" सच्चे प्रेम और गहरी कृतज्ञता के साथ, सीरिया से आबिनसआनंदित आबिनस, आपके लिए गुरुवर का संदेश साझा करने में हमें खुशी हो रही है:“प्रिय आबिनस, मैं आपको मेरे दिल के सारे प्रेम के साथ गले लगाती हूँ। आपने अपनी भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से व्यक्त किया है। आपके प्रेम और आपके लगनशील क्वान यिन ध्यान अभ्यास के लिए धन्यवाद। हम सब एक हैं, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के शाश्वत प्रेम से प्रकाशित हैं और सच में प्रबुद्ध होने और हमारी आत्माओं के मुक्त होने के लिए धन्य हैं। कामना है कि आप और सीरिया के योग्य लोग सदा अपने दिलों में स्वर्ग के आनंद का अनुभव करें। परमेश्वर की कृपा में मेरा प्रेम सदा आपके साथ रहेगा, यहाँ और इसके बाद भी।"











