विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के रुओ-चेन से मैंडरिन चीनी में एक हार्टलाइन है, जिसमें बहुभाषी उपशीर्षकों उपलब्ध हैं:दिसंबर 2025 में, आत्मिक संबंध से, मेरा परिचय एक महिला बौद्ध साधिका से हुई जो पुली में रहती हैं। वे साथी दीक्षित नहीं हैं, लेकिन वे 30 से अधिक वर्षों से आध्यात्मिक साधना कर रही हैं, और हमेशा “बोधिसत्वों के मार्गदर्शन को स्वीकार करने और दूसरों की सहायता के लिए परोपकारी कार्य करने” को अपने जीवन की दिशा मानती रही हैं। जब मैंने पहली बार उनके साथ समय बिताया, तो मुझे लगा कि वे समर्पित, विनम्र और कोमल तथा पवित्र हृदय वाली हैं। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बीच इतने अद्भुत अनुभव प्रकट होंगे।एक दिन, उन्होंने कहा कि उन्होंने सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के ऊर्जा-क्षेत्र को महसूस किया। तब मैंने सहज रूप से उनके साथ गुरुवर की कहानियाँ, क्वान यिन ध्यान की साधना, और किस तरह यह मार्ग मेरे जीवन में स्थिरता और सहारा ले आया है, ये बातें साँझा की। मैंने उन्हें गुरुवर की नमूना पुस्तिका, बुद्ध चैंटिंग का ऑडियो, शिक्षाओं के संबंधी पुस्तकें, परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना, और साथ ही एक सौर-ऊर्जा से चलनेवाली प्लेयर दिया, बस इस आशा से कि यदि उनका उससे आध्यात्मिक संबंध हो तो वे उनसे ऊर्जा पा सकें।और ठीक जब हम बात कर रहे थे, उनका चेहरा अचानक गंभीर हो गया। उन्होंने गुरुवर के साक्षात् आध्यात्मिक स्वरूप को करुणापूर्वक आशीर्वाद प्रदान करते हुए देखा। उन्होंने कहा कि गुरुवर ने सफ़ेद हैट पहनी हुई थी और पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। मैंने तुरंत उन्हें अपने फ़ोन पर गुरुवर की तस्वीर दिखाई और पूछा कि क्या वह इस तरह दिखते थे। उन्होंने कहा, “हाँ, यही वह गुरुवर हैं।” हाथ जोड़कर उन्होंने आदरपूर्वक पूछा, “गुरुवर, क्या मेरे लिए आपका कोई निर्देशन हैं?” गुरुवर मुस्कुराते हुए बोलें, “खास कुछ नहीं। मैं बस आपको देखने आई हूँ। मैं हमेशा आपके पास हूँ।”जब मैंने समझाया कि गुरुवर मैत्रेय बुद्ध के अवतार हैं, तो उन्होंने तुरंत अपने सामने मैत्रेय बुद्ध को प्रकट होते देखा। जब मैंने उल्लेख किया कि गुरुवर प्रभु यीशु मसीह के पुनरागमन स्वरूप हैं, तो उन्होंने तुरंत प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने का दृश्य देखा। प्रभु यीशु और मैत्रेय बुद्ध सदैव वहाँ थे और उस स्थान पर हमारे साथ रहे जहाँ हम बातें कर रहे थे। उनके द्वारा यह सब सुनाने पर, मैं अपने आँसू रोक न सकी। प्रेम की एक शक्ति प्रकाश की किरण की तरह मेरे हृदय से होकर गुज़री। अपने अंतरतम में, मैंने स्वयं को गहन स्नेह में पाया और सुकून महसूस किया।वे घर लौट गईं, और अगली सुबह बहुत जल्दी जब वे बौद्ध के पूजा कक्ष में बुद्ध को प्रणाम करने गईं, तो उन्होंने एक बार फिर गुरुवर को संन्यासी के रूप में दर्शन देते हुए देखा। श्रद्धा से भरी हुई, उन्होंने नमन किया और उनके हृदय में गहरी भाव-विभोरता हुई। उस समय से, मैं गुरुवर या क्वान यिन ध्यान के बारे में जो भी साँझा करती हूँ, उस पर वह पूर्ण विश्वास करती हैं। ताइवान (फॉर्मोसा) से रूप-चेनखुले दिलवाली रुओ-चेन, यह कितना अद्भुत अनुभव है! इस दुनिया में ऐसे कई बहुत ही शुद्ध-हृदय वाले लोग हैं जिन्हें अक्सर कुछ क्वान यिन साधकों की तुलना में गुरुवर के अधिक गहन आंतरिक दर्शन प्राप्त होते हैं। यह दर्शाता है कि हमारे इरादे, ईमानदारी और हमारे हृदय की पवित्रता ही हमें अद्भुत आंतरिक जगत का अधिक पूर्णता से अनुभव करने देती है। यदि हम केवल ध्यान करते हैं लेकिन हमारे पास श्रद्धा कम है और हम समर्पित और करुणामय नहीं हैं, तो हम बहुत आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसीलिए प्रभु यीशु ने कहा है, "सचमुच मैं तुम से यह कहता हूँ, जब तक तुम नहीं बदलते और छोटे बच्चों के समान नहीं बन जाते, तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे।" जिस बौद्ध साधिका से आप मिले, उनके पास हम सभी को यह सिखाने के लिए बहुत कुछ है कि ईश्वर के प्रति समर्पित कैसे बनें। हम उनके उदाहरण से बहुत प्रभावित हुए हैं। कामना है कि आप और गौरवशाली ताइवान (फॉर्मोसा) तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के गहन आशीर्वाद का अनुभव करें और निरंतर चेतना की उच्चतर स्तर तक उन्नत होते रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











