विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहते हैं, के त्साई-पिंग से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल हैं:25 जून, 2025 के कार्यक्रम "बौद्ध धर्म: विज्ञान और अध्यात्म को जोड़ना, 2 भागों के भाग 1" में यह उल्लेख किया गया था कि आइंस्टीन (शाकाहारी), बौद्ध धर्मग्रंथों का अध्ययन करके गहन रूप से प्रभावित हुए और उन्होंने दिल की गहराई से कहा: "यदि कोई धर्म आधुनिक वैज्ञानिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है, तो वह बौद्ध धर्म ही होगा।" इस वचन ने मुझे गहराई से प्रभावित किया और इसने मेरे बौद्ध परिवार में जन्म लेने, विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग से स्नातक होने और भौतिकी के अध्ययन के दिनों से लेकर सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के साथ 35 वर्षों तक अभ्यास जारी रखने के गहन अर्थ को समझने में मेरी मदद की!कई साल पहले, जब मास्टर ताइवान (फ़ोर्मोसा) में न्यू लैंड आश्रम में प्रवचन दे रहे थे, उन्होंने दर्शकों से पूछा, "यहां मौजूद जो लोग बौद्ध धर्मावलंबी हैं, कृपया अपने हाथ उठाएं।" मैंने तुरंत अपना हाथ उठाया। तब गुरुवर ने मेरी ओर देखकर पूछा, "बुद्ध ने ऐसा क्यों कहा था कि मानव शरीर प्राप्त करना कठिन है?" मैंने गुरुवर को उस बौद्ध कथा के बारे में बताया, जिसमें मनुष्य के रूप में जन्म लेने की दुर्लभता की तुलना एक अंधे कछुए के तैरते हुए लट्ठे से टकराने से की गई है... उस अवसर पर, मैंने गुरुवर की आँखों में ज़ेन धर्म के गुरु बोधिधर्म की भेदक दृष्टि देखी। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि एक से अधिक अवसरों पर, जब गुरुवर स्वयं न्यू लैंड आश्रम में व्याख्यान देने आए थे, तो मैंने उनके पीछे बोधिधर्म की एक विशाल छवि प्रकट होते हुए देखी। गुरुवर बोधधर्म के पुनर्जन्म हैं!मुझे इस जीवन में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के शिष्य होने का गहरा सम्मान महसूस होता है, और क्वान यिन ध्यान अभ्यास और सुप्रीम मास्टर टीवी देखने के माध्यम से, मुझे कई ऐसी बातें समझ में आई हैं जिन्हें इस भौतिक संसार का विज्ञान वर्तमान में समझा नहीं सकता है। मैं वर्षों से गुरुवर के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आभारी हूं! सर्वोच्च परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता! ताइवान (फ़ोर्मोसा) से त्साई-पिंगबुद्धिमान त्साई-पिंग, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। हम अत्यंत धन्य हैं कि इस जीवन में हम मास्टर के शिष्य हैं, जहाँ वह मैत्रेय बुद्ध की भविष्यवाणी को पूरा करते हुए और संसार को अंधकार से मुक्त कर रहे हैं। गुरुवुर ने अक्सर लोगों को ज्ञान प्रदान करने के लिए बुद्धों की अनमोल शिक्षाओं का उपयोग किया है, और संसार को बचाने के अपने कार्य को पूरा करने के लिए बौद्ध परंपरा के भीतर कई बार जन्म लिए हैं। हम सभी को यथासंभव ध्यान अभ्यास करके, सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के उपहारों को साँझा करके, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को साँझा करके और वीगन जीवन शैली को बढ़ावा देकर उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। अब विश्व वीगन, विश्व शांति के लिए परमेश्वर की दिव्य योजना पूरी होने का समय आ गया है। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ोर्मोसा) के सभी साधनसंपन्न लोग सदा अपने दैनिक जीवन में परमेश्वर के प्रेम और कृपा का अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम











