विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, यूके ने यमन को आपातकालीन सहायता भेजी। अमेरिकी अध्ययन की चेतावनी है कि 2050 तक विश्व के अनेक लोगों की आधी आय भोजन पर खर्च हो सकती है, जापान की छात्रवृत्ति योजना उज़्बेकिस्तान के साथ शैक्षिक साझेदारी बढ़ाएगी, यूके के वैज्ञानिकों ने नियमित इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम से हृदय रोग पहचानने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण बनाया, ऑस्ट्रेलियाई स्कूली बालक ने ग्रामीण समुदायों के बच्चों की सहायता करने हेतु 500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की, सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने सोया-दूध के उपोत्पाद का स्वाद और प्रोटीन बढ़ाने हेतु मशरूम माइसीलियम का उपयोग किया, और एस्टोनियाई पशु-अधिकार समूह ने बैटरी-पिंजरा संचालन से सैकड़ों मुर्गी-जन को बचाया। आज सीखे बागवानी के कुछ सुझाव मैं आपके साथ साझा करना चाहूँगा। तैरते कतार-आवरण आपके बगीचे को कीटों, पाले और अत्यधिक धूप से बचाने का उपयोगी, रसायन-मुक्त उपाय हैं, ये लाभकारी कीटों और मिट्टी के जीवन को हानि पहुँचाने वाले रासायनिक कीटनाशकों की आवश्यकता भी घटाते हैं। पौधों को जितनी सुरक्षा चाहिए, उसके अनुसार प्राकृतिक कपड़े से बने विभिन्न प्रकार के कतार-आवरण अलग-अलग लाभ देते हैं। सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए बीज बोने या पौध रोपने के तुरंत बाद उन्हें ढक दें, ताकि वृद्धि के आरंभिक संवेदनशील चरण में फसल को हानि पहुँचाने वाले कीट हमला न कर सकें। कतार-आवरणों को तार के मेहराबों का सहारा दिया जा सकता है, कपड़े को क्लिप से बाँधा जा सकता है और उड़ने से बचाने के लिए किनारों पर पत्थर या ईंटें रखी जा सकती हैं। कई प्रकार के आवरणों को वृद्धि के अनेक मौसमों तक दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, यदि उन्हें ऐसी सूखी जगह रखा जाए जहाँ चूहा-जन उनमें घोंसला न बना सकें।











