विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय कार्बन बाज़ारों को सुदृढ़ बनाने हेतु धनराशि प्रदान करता है। वैश्विक महासागर अध्ययन ने पुष्टि की कि समुद्र-स्तर दोगुनी तेज़ी से बढ़ रहा है, स्पेन का तटीय शहर वन्यजीव संरक्षण को प्राथमिकता देकर शहरी हरित क्षेत्रों का विस्तार करता है, सियोल, दक्षिण कोरिया नल के पानी को सुरक्षित और सतत विकल्प के रूप में बढ़ावा देता है, अमेरिकी हाई स्कूल के विद्यार्थी भावपूर्ण पत्रों से करुणा फैलाते हैं, स्वीडन की वीगन खाद्य कंपनी विस्तृत होते नॉर्डिक वितरण नेटवर्क से जुड़ती है, और ज़ाम्बिया की सामुदायिक पहल हाथी-जनों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करती है। किसी अपरिचित श्वान-जन का सुरक्षित अभिवादन करने हेतु मेरे पास एक सुझाव है। बहुत-से लोग सहज ही श्वान-जन के सूँघने के लिए अपना हाथ आगे कर देते हैं, लेकिन पहली बार परिचय का यह हमेशा सर्वोत्तम तरीका नहीं होता, क्योंकि कुछ श्वान-जनों को यह दख़ल देने वाला और कभी-कभी इससे भय हो सकता है। संकोची, घबराए या भयभीत श्वान-जन असहज होने पर पीछे हट सकते हैं, गुर्रा सकते हैं या काटने को झपट भी सकते हैं। मिलने हेतु विवश करने के बजाय, यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें अपनी गति तय करने और संपर्क करना है या नहीं, यह चुनने दिया जाए। किसी भी अपरिचित श्वान-जन के पास जाने से पहले हमेशा उनके देखभालकर्ता की अनुमति लें। शांत और सहज रहें। धीरे-धीरे पास जाएँ, शांत स्वर में बोलें और अचानक हरकतें न करें। सीधे सामने खड़े होने के बजाय थोड़ा एक ओर खड़े होने या झुककर बैठने से आप से उन्हे कम भय लग सकता हैं। यदि श्वान-जन सहज हों, तो उन्हें स्वयं आपके पास आने दें। उन्हें अपनी इच्छा से आपके पास आने का अवसर देकर आप उनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें अधिक सहज अनुभव कराते हैं। यदि श्वान-जन पास आएँ और सहज दिखें, तो आप उन्हें कोमलता से दुलार सकते हैं। इन चरणों का पालन करके आप अपने और श्वान-जन, दोनों के लिए पहला परिचय अधिक सुरक्षित और सकारात्मक बना सकते हैं।











