विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, ऑस्ट्रेलिया ने कंबोडिया के सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने के लिए धनराशि दान की। गर्मी की लहरों और सूखे से यूनाइटेड किंगडम में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव प्रत्यक्ष हुआ, अमेरिकी शोध ने स्वच्छ जल के लिए कृषि अपशिष्ट को बायोचार में बदला, मेलानेशियाई देशों ने विश्व का सबसे बड़ा परस्पर जुड़ा समुद्री संरक्षण क्षेत्र बनाया, अमेरिका में एक अज्ञात व्यक्ति ने दो परिवारों को आग से बचाया, भारतीय वीगन त्वचा-देखभाल ब्रांड को पंजाब के उभरते बाज़ार में भारी माँग मिली, और स्पेन की सरकार तथा पशु-चिकित्सा महाविद्यालय ने पशु साथियों के लिए निःशुल्क आपातकालीन उपचार शुरू किया। जब तक संसार वीगन बनकर निरंतर गर्म होती जलवायु को नियंत्रित करने में मदद नहीं करता, हमें बाहर अपनी गतिविधियों में विवेक से काम लेना होगा। मैं आपके साथ एक उपयोगी सुझाव साझा करना चाहती हूँ। आपके रोएँदार दोस्त के लिए नियमित सैर और व्यायाम आवश्यक हैं, लेकिन गर्म मौसम में व्यायाम खतरनाक हो सकता है। वास्तव में, कुत्ते-जन में लू लगने के प्रमुख कारणों में व्यायाम भी शामिल है। बाहर गर्मी होने पर उन्हें थकाने के लिए पहेली वाले खिलौनों, प्रशिक्षण अभ्यासों, खाद्य-वस्तु वाले खेलों या गंध पहचानने की गतिविधियों से घर के भीतर शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखें। यदि उन्हें बाहर ले जाएँ, तो दिन के सबसे ठंडे समय में सैर की योजना बनाएँ। आमतौर पर सुबह जल्दी जाना सबसे सुरक्षित है, लेकिन शाम भी अच्छा विकल्प हो सकती है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (68 डिग्री फ़ारेनहाइट) से अधिक होने पर आपको अपने कुत्ते-साथी का व्यायाम घटाना या कठिन गतिविधि पूरी तरह रोकनी पड़ सकती है। इससे कम तापमान भी अधिक वज़न वाले कुत्ते-जन और पग-जन या बुलडॉग-साथियों जैसी चपटे चेहरे वाली (ब्रैकिसेफेलिक) नस्लों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उन्हें अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में अधिक कठिनाई होती है। गर्म मौसम में कई कुत्ते-जन प्राकृतिक रूप से कम सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भरपूर आराम दें और अत्यधिक गतिविधि के लिए प्रोत्साहित न करें।











