विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, अगस्त के विनाशकारी भूकंप के बाद यूरोपीय संघ ने कोलंबिया को मानवीय सहायता देने हेतु धन प्रदान किया। विश्व के मैंग्रोव वनों में उत्साहजनक सुधार आया, ज़िम्बाब्वे के असुरक्षित बच्चों को स्कूल जाने में मदद करने के लिए आर्थिक सहायता कार्यक्रम बनाया गया, लेबनान में मृत्युदंड का औपचारिक उन्मूलन हो गया, यूनाइटेड किंगडम के पूर्व रॉयल मरीन ने उग्र समुद्र से तीन बच्चों को बचाया, अमेरिका के दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किफ़ायती और स्वास्थ्यवर्धक भोजन देने वाला एक वीगन रेस्तराँ, और फ़िलीपींस के एक गाँव में समुद्री कछुए-जनों की रक्षा के लिए हर रात समुद्र तट पर निगरानी हो रहा है। यहाँ थोड़ी और वहाँ थोड़ी मरम्मत से घर सुचारु रूप से चलता रहता है। मेरे पास आपके लिए रसोई के रखरखाव का एक सुझाव है। यदि आपकी रसोई की सिंक में कचरा निपटान यंत्र लगा है, तो उससे दुर्गंध आ सकती है। एक सरल उपाय है बर्फ़ के टुकड़ों और नमक से यंत्र के ब्लेड पर चिपके खाद्य कणों और अवशेषों को साफ़ करना। बस कचरा निपटान यंत्र में एक मुट्ठी बर्फ़ के टुकड़े डालें और एक-चौथाई कप मोटा नमक डाल दें। फिर ठंडा पानी चालू करके यंत्र को 10 से 15 सेकंड तक चलाएँ। बर्फ़ और नमक ब्लेड पर जमे मैल को हटाते हैं, जबकि ठंडा पानी खाद्य कणों को बहाकर लगातार बनी रहने वाली दुर्गंध कम करता है।











