विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, संयुक्त राष्ट्र का निवेश सूडान में बच्चों की शिक्षा में सहायक बना। पिघलता पर्माफ्रॉस्ट स्विस गाँव के लिए भूस्खलन का खतरा पैदा करता है, चीनी तकनीक उज़्बेकिस्तान को कम पानी में कपास उगाने में मदद कर रहा है, यूरोपीय संघ ने वंचित परिवारों और व्यवसायों की मदद करने हेतु ग्रीस की जलवायु योजना का समर्थन किया, दक्षिण कोरियाई विधायिका ने पशु-निवासियों की सुरक्षा के सशक्त उपाय पारित किए, चिली और मेक्सिको में क्रूरता-मुक्त उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम फिर से शुरु हुआ, और एक अमेरिकी महिला परित्यक्त गिनी पिग-जनों के लिए आश्रय चलाती हैं। जैविक वीगन आहार अपनाकर त्वचा को स्वस्थ रखने की आदतों को निखारें। आज आपके लिए त्वचा की देखभाल का एक उपयोगी सुझाव है। एक्ज़िमा, जिसे एटोपिक डर्मेटाइटिस भी कहते हैं, ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा शुष्क, खुजलीदार और संवेदनशील हो जाती है। यदि आपको एक्ज़िमा है, तो कुछ श्रृंगार और त्वचा-संरक्षण उत्पाद पहले से संवेदनशील त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं या समस्या को भड़का सकते हैं। त्वचा की सुरक्षात्मक परत को सहारा देने के लिए किसी सौम्य उत्पाद से नियमित रूप से नमी बनाए रखें और “गंधरहित” लिखे उत्पादों के बजाय सुगंध-मुक्त श्रृंगार चुनें, क्योंकि गंधरहित उत्पादों में फिर भी सुगंध हो सकती है। चमकीले श्रृंगार से बचना भी उचित हो सकता है; चमक पैदा करने वाले सूक्ष्म कणों में निकल हो सकता है, जो त्वचा की एलर्जी का एक आम कारण है। कोई नया उत्पाद आज़माते समय पहले अपनी बाँह के भीतरी हिस्से पर थोड़ी मात्रा लगाकर जाँचें। गंदगी, तेल और जीवाणुओं को जमा होने से रोकने के लिए श्रृंगार वाले ब्रश साफ़ रखें और समस्या भड़कने पर त्वचा ठीक होने तक श्रृंगार से विराम लेने पर विचार करें।











