विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, दक्षिण कोरिया ने इथियोपिया में शरणार्थियों और मेज़बान समुदायों की मदद करने हेतु चावल दान किए। साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से वार्षिक मीथेन उत्सर्जन 13 सालों में दोगुना हुआ, कंबोडिया के कंपोंग थॉम प्रांत में वन्य जीवन के पुनरुद्धार के लिए पौधे लगाए गए, इतालवी शल्य चिकित्सकों ने विश्व के पहले केंद्रीय रेटिना प्रत्यारोपण से एक महिला की दृष्टि लौटाई, तुर्किये में कचरा-संग्रह ट्रक चालक ने फेंके गए खिलौनों को बच्चों के उपहारों में बदला, कनाडाई वीगन खाद्य एवं पेय कंपनी ने दो नए उच्च-प्रोटीन पेय पेश किए, और अमेरिका में पानी की टंकी में फँसे भालू-जन के परिवार को सुरक्षित बचाया गया। यदि आपके बच्चों का कोई श्वान-मित्र आपके घर, पड़ोसी के यहाँ या किसी मित्र के घर रहता है, तो उनके लिए यह उपयोगी सुरक्षा सुझाव है। उनके स्थान का सम्मान करना और उनकी आवश्यकताएँ समझना सीखने से आप और आपका श्वान-मित्र सुरक्षित एवं खुशीपूर्वक साथ रह और खेल सकते हैं। श्वान-जन के आसपास हों, तो उनके पास से दौड़कर न जाएँ, क्योंकि अचानक हलचल उन्हें उत्तेजित कर सकती है और वे आपका पीछा कर सकते हैं। जब वे भोजन कर रहे हों, सो रहे हों या अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हों, तो उन्हें पर्याप्त स्थान दें। यदि वे बाड़ के पीछे हों, तो नमस्कार करने से पहले उनके बाहर आने और शांत होने की प्रतीक्षा करें। उन्हें सहलाने से पहले हमेशा अनुमति लें। आप कह सकते हैं, “क्या मैं आपके श्वान-मित्र को सहला सकता हूँ?” और उन्हें स्वयं अपने पास आने दें। यदि कोई श्वान-जन आपके पास आए, तो दौड़ने के बजाय शांत और स्थिर रहें। जब वे दूर चले जाएँ, तो आप भी धीरे-धीरे पीछे हटें। शांत, सम्मानपूर्ण और सौम्य रहकर आप श्वान-जन के साथ प्रसन्न और सुरक्षित क्षण बना सकते हैं।











