विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, संयुक्त अरब अमीरात ने सूडान को आपातकालीन सहायता देने हेतु धन प्रदान किया। यूरोपीय तटीय जल में मांस खाने वाले जीवाणुओं का ख़तरा बढ़ रहा है, ऑस्ट्रेलियाई शोध हरी सब्ज़ियाँ फेफड़ों के स्वास्थ्य में सहायक पाते है, दक्षिण कोरिया में स्वचालन और रोबोटिक्स श्रम संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करते है, दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में पशु-चिकित्सा को अधिक सुलभ बनाने हेतु एक महिला ने अभियान शुरु की, यूनाइटेड किंगडम में नई वीगन बेकरी से ग्राहक प्रसन्न हुआ, और भारत में दयालु समुदाय के सदस्यों ने खुले कुएँ से गर्भवती गौ-माता को बचाया। कपड़ों को ताज़ा रखना आपकी सोच से कहीं अधिक आसान है। मैं आपको कपड़ों से पसीने के ज़िद्दी दाग हटाने का एक उपाय बताना चाहती हूँ। सबसे पहले, बाल्टी या सिंक में समान मात्रा में आसुत सफ़ेद सिरका और पानी मिलाकर दाग लगे कपड़े को उसमें भिगोएँ। कपड़े को कम से कम 30 मिनट तक भीगा रहने दें। सफ़ेद सिरका प्राकृतिक फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर की तरह काम करता है और दुर्गंध को निष्प्रभावी करता है, इसलिए यह पसीने से भीगे व्यायाम कपड़ों के लिए आदर्श है। बचे हुए ज़िद्दी दागों के लिए 15 ग्राम यानी एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा थोड़े-से पानी में मिलाकर लेप बनाएँ और उसे सीधे दाग पर लगाएँ। पुराने कपड़े या मुलायम रेशों वाले ब्रश से इसे सावधानीपूर्वक कपड़े में रगड़ें और धोने से पहले 15 से 30 मिनट तक सोखने दें। देखभाल संबंधी लेबल के निर्देशों के अनुसार पर्यावरण-अनुकूल कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट से कपड़ा धोएँ और फिर सुखाएँ। हवा में सुखाना सबसे अच्छा है, विशेषकर खेलकूद और नमी सोखने वाले कपड़ों के लिए। अब आपके कपड़े ताज़ा रहेंगे और हमेशा अच्छे दिखेंगे!











