विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में बाहरी श्रमिकों को गर्मी के तनाव से बचाने की मानवीय पहल, 2026 की गर्मियों के लिए आरंभ हुई। एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन वेनेज़ुएला के लोगों को भूकंप की पूर्व चेतावनी देते हैं, मोल्दोवा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों में सुधार करने हेतु सार्वजनिक धूम्रपान के सख्त नियम लागू किए, भारतीय स्टार्टअप ने लिखने में कठिनाई वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए स्मार्ट पेन बनाया, बैंक ने स्पेन भर में असुरक्षित नागरिकों की सहायता के लिए स्वयंसेवक जुटाए, न्यूज़ीलैंड की वीगन खाद्य कंपनी ने किण्वित, फलियां आधारित वीगन क्रीम का व्यावसायीकरण किया, और अमेरिकी अग्निशामकों ने नहर से थके हुए कोयोटी शावक को बचाया। यदि आपको माँ-विहीन नवजात बिल्ली के बच्चे मिलें, तो यह सुझाव आपके लिए है। हस्तक्षेप करने से पहले जाँचें कि उनकी माँ आसपास तो नहीं है, क्योंकि वही उनकी सर्वोत्तम देखभाल कर सकती है। लेकिन यदि वह कुछ घंटों में न लौटे, तो संभव है कि उन्हें छोड़ दिया गया हो। ऐसी स्थिति में उन्हें तत्काल देखभाल चाहिए। चार सप्ताह से कम आयु के बिल्ली के बच्चे अत्यंत असुरक्षित होते हैं और भोजन तथा मल-मूत्र त्याग के लिए अपनी माँ पर निर्भर रहते हैं। माँ के बिना उन्हें चौबीसों घंटे देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्हें घर लाने से पहले स्थानीय पशु चिकित्सकों, बचाव संगठनों या जीवनरक्षक आश्रय- स्थलों से संपर्क करें। उनके पास दूध पिलाने वाली बिल्ली-माँ या सहायता कर सकने वाले अनुभवी स्वयंसेवक हो सकते हैं। नवजात बिल्ली के बच्चों को गर्म रखना आवश्यक है, क्योंकि लगभग तीन सप्ताह की आयु तक वे अपने शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं कर सकते। नरम कंबलों या तौलियों से आरामदेह घोंसला बनाएँ और उसके नीचे कम तापमान पर हीटिंग पैड रखें। ठंडे बिल्ली के बच्चे को कभी बोतल से दूध न पिलाएँ—पहले उसे गर्म होने दें। छोटे बिल्ली के बच्चों के लिए बनी बोतलों का उपयोग करें और संभव हो तो लंबे निप्पल लें, क्योंकि नवजात बच्चों के लिए उन्हें मुँह में पकड़ना प्रायः आसान होता है। 10 दिन या उससे कम आयु के बिल्ली के बच्चों को हर दो घंटे में दूध पिलाना चाहिए। हर बार दूध पिलाने के बाद उनकी पीठ हल्के से थपथपाकर धीरे से डकार दिलाएँ। चार सप्ताह से कम आयु के बिल्ली के बच्चों को हर बार दूध पिलाने के बाद मल-मूत्र त्याग के लिए उत्तेजित करना पड़ता है। गर्म, नम रुई के फाहे, टिश्यू या मुलायम कपड़े से उनके गुदा-क्षेत्र को धीरे-धीरे मलें। गर्माहट, उचित आहार और नियमित उत्तेजना मिलने पर अनाथ बिल्ली के बच्चों के स्वस्थ बढ़ने की संभावना बहुत अधिक होती है। यदि बीमारी, कमजोरी, निर्जलीकरण या दूध पीने में कठिनाई के संकेत दिखें, तो यथाशीघ्र पशु-चिकित्सा सहायता लें।











